Loading...
अभी-अभी:

थनौद में स्थापित किया जा रहा सामुदायिक रेडियो स्टेशन

image

Aug 10, 2022


दुर्ग जिले के ग्राम थनौद में बन रहे सामुदायिक रेडियो स्टेशन का निरीक्षण करने पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव पहुंचे जहां उन्होंने रेडियो स्टेशन के संचालकों से बात की बता दें कि भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के द्वारा 18 अक्टूबर से सामुदायिक रेडियो स्टेशन का ऑनलाइन प्रसारण शुरू कर दिया जाएगा सामुदायिक रेडियो स्टेशन से जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित सभी विषयों पर प्रतिदिन 12 घंटे का कार्यक्रम प्रसारित होगा  निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मानव सभ्यता के विकास के लिए प्रचार का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है वर्तमान में आधुनिक संचार के साधन है लेकिन सामुदायिक रेडियो स्टेशन भी महत्वपूर्ण है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ग्राम थनौद में सामुदायिक रेडियो स्टेशन की स्वीकृति दी हैं। यह केंद्र आकाशवाणी रायपुर की तर्ज पर सूचना प्रसारण करेगा। केंद्र से 50 किमी के रेडियस में सीधा प्रसारण व संपूर्ण भारत वर्ष में आन एयर प्रसारण होगा। सामुदायिक रेडियो स्टेशन थनौद को 91.2 उसको एफएम फ्रेक्वेंसी दिया गया हैं।

इस केंद्र के माध्यम से साक्षात्कार, गीत, संगीत, कला, साहित्य, कृषि, ग्रामोद्योग, आधुनिक ग्रामीण विकास एवं समाज कल्याण पर नवोदित कार्यक्रम तैयार कर प्रसारण किया जाएगा। थनौद में स्थापित हो रहे रेडियो सेंटर से प्रतिदिन 12 घंटे का प्रसारण 10 लाख लोगों तक पहुंचेगा। जनसपंर्क के दौरान गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने थनौद में निर्माणाधीन रेडियो प्रसारण केंद्र का अवलोकन किया।