Loading...
अभी-अभी:

Indore: मोहर्रम आज, जाने कहां से निकलेंगा सरकारी ताजिया

image

Aug 8, 2022

इंदौर: मंगलवार को योमे आशुरा की नमाज अदा की जाएगी, मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखेंगे। साथ ही इंदौर के इमामवाड़ा से सरकारी ताजिया निकलेगा। इसके पीछे-पीछे शहरभर के ताजिये चलेंगे। सरकारी ताजिया दोपहर तीन बजे निकलेगा और विभिन्न मार्गों से होते हुए कर्बला मैदान पहुंचेगा। इस दौरान लोबान की खुशबू से जुलूस मार्ग महकेगा। इसके पहले सोमवार को मोहर्रम की नौ तारीख को शहादत की रात मनाई गई। इस दिन भी इमामवाड़ा से सेहरे से सजा सरकारी ताजिया निकला। इसमें समाजजन या हुसैन या हुसैन के नारे लगाते चल रहे थे। सरकारी ताजिये के पीछे-पीछे शहरभर के छोटे-बड़े ताजिये के दौरान कौमी एकता भी

सोमवार को शहर काजी डा. इशरत अली व सरकारी ताजिया इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष इनायत हुसैन कुरैशी ने फातेहा पढ़ने के बाद हरी झंडी दिखाकर सरकारी ताजिये को इमामवाड़ा से रवाना किया। हजारों की संख्या में महिलाएं, बच्चे, पुरुष ताजिये के पीछे-पीछे चल रहे थे। प्रत्येक जगह एकता की मिसाल नजर आ रही थी।। चारों तरफ लोबान की खुशबू महक रही थी। सरकारी ताजिया राजवाड़ा, खजूरी बाजार, सीतलामाता बाजार, नृसिंह बाजार, जवाहर मार्ग, यशवंत रोड होते हुए रात को अपने मुकाम पर पहुंचा।

योमे आशुरा पर रखेंगे रोजा
मंगलवार को योमे आशुरा की नमाज अदा की जाएगी। मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखेंगे। जोहर की नमाज के बाद दोपहर 3 बजे फातेहा पढ़ने के बाद हरी झंडी दिखाकर सरकारी ताजिये को इमामवाड़ा से रवाना किया जाएगा। शहर के सभी अखाड़े व ताजिये सरकारी ताजिये के पीछे-पीछे चलेंगे। सरकारी ताजिया राजवाड़े की परिक्रमा कर यशवंत रोड, हरसिद्धि, मोती तबेला, कलेक्टर कार्यालय रोड होता हुआ मगरीब की नमाज के पहले कर्बला पहुंचेगा।