Loading...
अभी-अभी:

आंखों में मिर्च पाउडर डालकर पत्नी ने की कर्नाटक के पूर्व DGP की तड़पा-तड़पा कर हत्या

image

Apr 21, 2025

कर्नाटक के पूर्व पुलिस प्रमुख ओम प्रकाश, जो अपने बेंगलुरु स्थित घर में मृत पाए गए थे, का पत्नी पल्लवी के साथ झगड़ा हुआ था। सूत्रों के अनुसार झगड़े के दौरान, पत्नी ने कथित तौर पर पति पर मिर्च पाउडर फेंका, उन्हें बांध दिया और फिर चाकू से कई बार वार कर उनकी हत्या कर दी। 68 वर्षीय ओम प्रकाश पर कांच की बोतल से भी हमला किया गया था।

सूत्रों के अनुसार हत्या के बाद, सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी ने एक अन्य पुलिसकर्मी की पत्नी से बात की और उसे बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है। उसने वीडियो कॉल कर कथित तौर पर कहा: "मैंने राक्षस को मार दिया है"।

जिस महिला को उसने फोन किया, उसने अपने पति को बताया, जिसने पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने पल्लवी और उनकी बेटी को हिरासत में लिया। मां और बेटी से अब तक करीब 12 घंटे पूछताछ की जा चुकी है।

हत्या का मामला

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पल्लवी ने प्रकाश के सीने, पेट और हाथों पर चाकू से “आठ से 10 बार” वार किया था। हमले के कारण पूरे घर में खून के धब्बे पड़ गए।

शुरुआती जांच में पता चला है कि इस घटना की वजह लंबे समय से चल रहा संपत्ति विवाद है। प्रकाश ने अपनी बहन के नाम पर जमीन खरीदी थी और पल्लवी उस पर उसे अपने नाम करने का दबाव बना रही थी। एक और संपत्ति उसके बेटे के नाम पर दर्ज थी, जिससे उसकी पत्नी भी नाराज थी।

ओम प्रकाश के बेटे की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, ओम प्रकाश के बेटे कार्तिकेश ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी मां और बहन डिप्रेशन में थीं और उन्होंने उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी थी। धमकियों के बाद ओम प्रकाश अपनी बहन के घर चले गए। कार्तिकेश ने बताया कि हत्या से दो दिन पहले उनकी बेटी ने उनसे मुलाकात की और वापस लौटने पर जोर दिया था।

Report By:
AANCHAL CHOUDHARY