Apr 28, 2025
पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई बड़े एक्शन लिए है। भारत सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा कैंसिल कर दिए है। और उन्हें वापस पाकिस्तान जाने का अल्टीमेटम जारी किया है। जिसे लेकर दिल्ली के झग्गियों से मुंबई की बस्तियों तक हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन इस बयान के बाद सबसे ज्यादा चर्चा एक बार फिर सीमा हैदर ने बटरी है। लेकिन सीमा हैदर अकेली पाकिस्तानी बेटी नहीं है। जिन्होंने भारत में रहने की गुहार लगाई है जानिए कौन है दूसरी पाकिस्तानी बेटी
बुलंदशहर की मरियम महमूद ने लगाई सरकार से गुहार
पाकिस्तानियों को वापस भेजने के फैसले का सबसे ज्यादा प्रभाव उन महिलाओं पर पड़ा है। जिन्होंने पाकिस्तान से आकर भारत में शादी की है। ऐसी ही एक पाकिस्तानी महिला है। मरियम महमूद जो कि पाकिस्तान से यूपी के बुलंदशहर आयी थी। वह विजिटर वीजा पर भारत में रह रहीं है।

मरियम ने की अपने पति के साथ रहना की अपील
मरियम ने भारतीय युवक से शादी की थी। जिसके बाद से ही वह भारत में रह रहीं है। वापसी का आदेश जारी होने के बाद तीन महीने की गर्भवती मरियम ने केंद्र सरकार से अपील की है कि मैं पाकिस्तान की बेटी थी। लेकिन अब मैं भारत की बहु हुं। और अपने पति के साथ रहना चाहती हुं। साथ ही मरियम ने पहलगाम हमले को कायराना हरकत भी बताया और दुख व्यक्त किया।
ट्रेन से कूद जाऊंगी पर पाकिस्तान नहीं जाऊगी
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने भी पाकिस्तान न जाने के लिए केंद्र सरकार से अपील की है। सीमा ने कहा कि मुझ भारत के लोग, रीत, खाना सब अच्छा लगाता है। मैं ट्रेन से कूद जाऊंगी पर वापस पाकिस्तान नहीं जाऊगी। साथ ही सीमा हैदर ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी और सीएम योगी से अपील की है कि मुझे भारत में रहने दिया जाए। सचिन से शादी करने के बाद मैने हिंदु धर्म स्वीकार कर लिया है।