Loading...
अभी-अभी:

संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान: जनता के बीच जाकर मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां बताएगी बीजेपी

image

Jun 8, 2025

संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान: जनता के बीच जाकर मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां बताएगी बीजेपी

 

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब जनता से सीधे संवाद के जरिए केंद्र की मोदी सरकार की 11 वर्षों की सफलताओं को सामने लाएगी। 9 जून से ‘संकल्प से सिद्धि तक’ नामक विशेष जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस शासन के 60 वर्षों की विफलताओं और बीजेपी शासन की 11 साल की उपलब्धियों की तुलना करते हुए जनता को जागरूक किया जाएगा। पार्टी नेतृत्व ने इसके लिए संगठन, मोर्चा, प्रकोष्ठ और सभी जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

 

 हर जिले और मंडल में होंगे विशेष आयोजन

10 और 11 जून को सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, मंडल स्तर पर ‘भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आमजन से संवाद और लाभार्थियों की कहानियां साझा की जाएंगी।

 

 योग, बलिदान और लोकतंत्र सेनानियों को समर्पित आयोजन

 

15 से 20 जून के बीच मंडलों में योग शिविर लगाए जाएंगे, जो 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी का हिस्सा होंगे।

23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 6 जुलाई को उनकी जयंती मनाई जाएगी।

25 जून को आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी इस अभियान का हिस्सा होगा।

 

 जनप्रतिनिधियों को दी गई ज़मीनी जिम्मेदारियां

 बीजेपी ने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को जिले व संभागवार जिम्मेदारी सौंपी है। वे आमजन तक जाकर सरकार की उपलब्धियों पर बात करेंगे और योजनाओं का लाभ बताकर समर्थन मजबूत करेंगे।

 

 

Report By:
Monika