Loading...
अभी-अभी:

दहेज में आई थी जानू, 40 बच्चों की मां और कमाई का ज़रिया !

image

Apr 15, 2025

MP की बकरी ‘जानू’ ने बदल दी किस्मत, 20 साल में दिए 40 बच्चे बनी कमाई का जरिया !

लोकेशन: बुरहानपुर, मध्य प्रदेश

"कहते हैं दहेज में मिली चीज़ें ज्यादा दिन नहीं टिकतीं… लेकिन बुरहानपुर की जानू इस बात को पूरी तरह गलत साबित कर चुकी है!"

मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव में शादी के दहेज में आई एक बकरी ने पूरे परिवार की किस्मत बदल दी।  जी हा जरा सोचिए, अगर आपको शादी में दहेज में एक बकरी मिले… और वो बकरी आपकी जिंदगी की सबसे बड़ी कमाई का ज़रिया बन जाए? बिलकुल फिल्मी लग रहा है ना? लेकिन ये कहानी है 100% रियल है।

हर साल देती रही बच्चे

जानू अब सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार की इज़्ज़त, आस्था और भावनाओं की पहचान बन चुकी है। आज करीब 19 साल बाद, जानू के हो चुके हैं 40 से ज़्यादा बच्चे। और जानू की इस फैमिली से नूरजहां और उनके परिवार को हर साल हो रही है 40-50 हज़ार रुपये की कमाई।

जानू परिवार की नहीं गांव वालों की  'लकी चार्म'

यहां की नूरजहां को शादी में दहेज में मिली थी एक बकरी — नाम रखा ‘जानू’। और जानू बनी उनके घर की 'लकी चार्म'। जानू अब सिर्फ एक बकरी नहीं, बल्कि घर की सदस्य है। गांव वाले भी उसे उतना ही मानते हैं और चारा-पानी देने खुद आते हैं।

जब जानू नहीं रहेगी?

सबसे अनोखी बात  उसके जाने के बाद इंसानों की तरह अंतिम संस्कार करने की भी पूरी तैयारी कर ली गई है। परिवार पहले से तय कर चुका है  जानू का इंसानों की तरह ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए ज़मीन भी तय कर ली गई है।

 

 

Report By:
Monika