Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान सम्पन्न, 20 सीटों का हालचाल

image

Nov 7, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के चुनाव में आज 20 सीटों के लिए 223 प्रत्यशियों के भाग्य का फैसल आज EVM में कैद हो चूका है। बस्तर संभाग सहित राजनांदगांव, और कवर्धा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान किया गया।  जहा 70.87 फीसदी कुल मतदान बताया जा रहा है।  निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार खबर लिखे जाने तक सुबह 5 बजे तक बीस विधानसभाओं के मतदान का औसत प्रतिशत 70.87 रहा है। ज़िले वार आँकड़े निम्नलिखित हैं। इसमें और इजाफा हो सकता है। 

पंडरिया- 71.6%
कबीरधाम ( कवर्धा )-  72.89%
खैरागढ़- छुईखदान- गंडई -  76.36%
डोंगरगढ़- 77.40%
राजनांदगांव- 74%
डोंगरगांव- 76.80%
खुज्जी- 72.01%
मोहला-मानपुर-अंबागढ चौकी- 76%
अंतागढ़-  70.72%
भानुप्रतापपुर -79.10%
उत्तर बस्तर कांकेर -  76.13%
केशकाल- 74.49%
कोंडागांव -  76.29%
नारायणपुर - 63.88%
बस्तर- 71.39%
जगदलपुर- 75%
चित्रकूट- 70.36%
दंतेवाड़ा- 62.55%
बीजापुर- 40.98%
कोंटा- 50.12%