Aug 9, 2022
बीजेपी का हर घर तिरंगा अभियान आज से शुरू हो रहा हैं अभियान बीजेपी आज से 11 अगस्त तक चलाएगी जनजागरण अभियान11 अगस्त से 13 अगस्त तीन दिनों तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी तिरंगा झंडा लेकर वंदेमातरम, रघुपति राघव राजाराम गेट हुए जुड़ेंगे
13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर मे झंडा फहराया जाएगा
देश के नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) फहराने केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है। छत्तीसगढ़ के साथ देश के 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश भाजपा भी तिरंगा यात्रा की तैयारियों में जुटी है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सहित भाजपा नेता वीडियो संदेश जारी कर घरों में तिरंगा लगाने की अपील कर रहे हैं। इधर कांग्रेस भी 9 अगस्त से पदयात्रा निकालने जा रही है। दोनों राजनीतिक दलों के बीच राष्ट्रप्रेम के बहाने सियासत शुरू हो गई है।
हर घर तिरंगा को एक जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है, जिसमें सभी की भागीदारी की अपील की जा रही है। अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। विशेष तौर पर सोशल मीडिया का जमकर उपयोग किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सोशल मीडिया अकाउंट में डीपी और प्रोफाइल पिक लगाने की अपील की है। इधर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 9 अगस्त से भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। 9 से 15 तारीख तक कांग्रेस पार्टी भी 75 किलोमीटर पदयात्रा करेगी। यह आयोजन प्रदेश के हर विधानसभा में होगा।