Loading...
अभी-अभी:

राजा हत्याकांड में नई एंट्री 'अलका'! दोस्ती की आड़ में साजिश? भाई विपिन ने उठाई नार्को टेस्ट की मांग

image

Jun 20, 2025

राजा हत्याकांड में नई एंट्री 'अलका'! दोस्ती की आड़ में साजिश? भाई विपिन ने उठाई नार्को टेस्ट की मांग

 

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और नया मोड़ सामने आया है। अब सोनम की खास दोस्त अलका पर शक की सुई घूम रही है। राजा के भाई विपिन ने दावा किया कि अलका को सोनम और राज कुशवाहा के रिश्ते की पूरी जानकारी थी। उन्होंने अलका और गोविंद दोनों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है।

 सोनम की सबसे करीबी दोस्त थी अलका?

राजा के भाई विपिन रघुवंशी का दावा है कि अलका, सोनम की सबसे करीबी सहेली है। ऐसे में हो सकता है कि अलका को सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा के बीच के रिश्ते की पूरी जानकारी थी। विपिन को शक है कि अलका ने ही सोनम को राजा की हत्या के लिए उकसाया होगा।

 नार्को टेस्ट से सामने आ सकता है सच – विपिन

विपिन ने कहा कि अलका और सोनम की नजदीकियां संदेह के घेरे में हैं। अगर वे इतनी गहरी दोस्त थीं, तो अलका को हत्या की साजिश के बारे में जरूर जानकारी रही होगी। विपिन ने पुलिस से अपील की है कि अलका का नार्को टेस्ट कराकर उसकी भूमिका की गहराई से जांच की जाए।

  सोनम के भाई गोविंद पर भी शक

सिर्फ अलका ही नहीं, विपिन ने सोनम के भाई गोविंद पर भी संदेह जताया है। मेघालय पुलिस ने इंदौर में सोनम के परिवार से पूछताछ की थी, जिसमें गोविंद ने ‘पिंड दान’ की रस्म में भी हिस्सा लिया था। अब विपिन मांग कर रहे हैं कि गोविंद का भी नार्को टेस्ट कराया जाए।

   क्या अलका भी थी साजिश का हिस्सा?

अलका के मामले में अब पुलिस की जांच और तेज हो गई है। अगर अलका को पहले से पता था कि सोनम क्या करने वाली है, और उसने उसे रोका नहीं, तो यह आपराधिक साजिश की श्रेणी में आ सकता है। पुलिस की नजर अब इस महिला की भूमिका पर भी टिकी हुई है।

   अब तक क्या सामने आया है केस में?

राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और 2 जून को राजा का शव शिलांग के एक गहरे गड्ढे में मिला था। सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। फिलहाल पांचों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं, जबकि सोनम ने गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया था।

 

Report By:
Monika