Loading...
अभी-अभी:

राम पथ पर नहीं बिकेगी शराब और मांस , अयोध्या नगर निगम का बड़ा फैसला बीड़ी-सिगरेट, गुटखा और इनरवियर के विज्ञापन पर भी रोक, जल्द लागू होगी नई गाइडलाइन

image

May 2, 2025

राम पथ पर नहीं बिकेगी शराब और मांस , अयोध्या नगर निगम का बड़ा फैसला बीड़ी-सिगरेट, गुटखा और इनरवियर के विज्ञापन पर भी रोक, जल्द लागू होगी नई गाइडलाइन

 अयोध्या।

रामनगरी अयोध्या में अब राम पथ पर मांस और शराब की बिक्री नहीं होगी। अयोध्या नगर निगम ने इस बाबत एक प्रस्ताव पारित कर दिया है। यह निर्णय राम पथ की धार्मिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही बीड़ी, सिगरेट, गुटखा और इनरवियर जैसे उत्पादों के विज्ञापन पर भी इस मार्ग पर पाबंदी लगा दी गई है।

 14 किलोमीटर के राम पथ पर लागू होगा प्रतिबंध

अयोध्या और फैजाबाद शहर को जोड़ने वाले 14 किलोमीटर लंबे राम पथ पर यह प्रतिबंध प्रभावी रहेगा। इसी मार्ग पर भव्य राम मंदिर भी स्थित है। नगर निगम का मानना है कि रामलला के मार्ग पर ऐसे उत्पादों की बिक्री और प्रचार-प्रसार आस्था के विरुद्ध है।

 पहले से लागू था प्रतिबंध, अब बढ़ाया गया दायरा

गौरतलब है कि अयोध्या में पहले से ही मांस और शराब की बिक्री पर आंशिक रोक थी, लेकिन अब इस प्रस्ताव के जरिए राम पथ के फैजाबाद वाले हिस्से में भी इसे पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस क्षेत्र में अभी भी कुछ दुकानें संचालित हैं, जिन पर जल्द कार्रवाई हो सकती है।

 नगर निगम की कार्यकारी समिति ने लिया फैसला

नगर निगम के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि यह प्रस्ताव कार्यकारी समिति की बैठक में पारित किया गया है। इस समिति में मेयर, डिप्टी मेयर और 12 पार्षद शामिल हैं। समिति के सदस्य सुल्तान अंसारी, जो भाजपा से हैं, ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

 जल्द जारी होगी डेडलाइन और दिशा-निर्देश

मेयर त्रिपाठी के अनुसार, प्रतिबंध के कार्यान्वयन की प्रक्रिया और डेडलाइन जल्द ही तय कर सार्वजनिक की जाएगी। राम पथ पर धार्मिक माहौल को बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, जिससे शहर की आध्यात्मिक पहचान और सशक्त हो सके।

Report By:
Monika