Loading...
अभी-अभी:

Nitish Kumar Statement: उत्तराखंड में नितीश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, सीएम का जलाया पुतला

image

Nov 9, 2023

विधानसभा में बिहार के सीएम नितीश कुमार ने महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करी थी, जिसको लेकर देश के कई जगहों पर उनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. वहीं हल्द्वानी में भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोला. नितीश कुमार ने प्रजनन दर पर चर्चा करते हुए हाथों में कुछ इशारे किए और टिप्पणी की थी.  

इन दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. विधानसभा में महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने पर उनके खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं. हल्द्वानी में भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोलकर सीएम का पुतला फूंकते हुए उन्हे महिला विरोधी मानसिकता का व्यक्ति बताते हुए कार्रवाई की मांग की.