Loading...
अभी-अभी:

BSF जवान की हुई सकुशल वतन वापसी, 21 दिनों बाद भारत लौटा जवान

image

May 14, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। लेकिन DGMO मीटिंग के बाद पाकिस्तान बैकफूट पर नजर  रहा है। पाकिस्तान ने BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ को भारत को वासप लौटा दिया है। आज सुबह 10 :30 पर अटारी बार्डर के जरिए जवान को भारतीय सीमा में दाखिल कराया गया है।

21 दिनों से पाकिस्तान में थे पूर्णम कुमार

BSF जवान पिछले 21 दिनों से पाकिस्तानी सेना की कैद में थे। दरअसल पूर्णम कुमार ने 23 अप्रैल 2025 को गलती से पाकिस्तानी सीमा प्रवेश कर गए थे। जिसके बाद उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया था। तभी से BSF जवान के वापस वतन वापसी के लिए प्रयास कर रहा था। जिसके तहत जवान की घर वापसी हुई।

BSF जवान पूर्णम कुमार
BSF जवान पूर्णम कुमार

हुगली के है पूर्णम कुमार

BSF जवान पूर्णम कुमार पश्चिम बंगाल के हुगली के रहने वाले है। पूर्णम पिछले 17 सालों से देश को अपनी सेवाएं दे रहै है। जो कि पंजाब के फिरोजपुर में ड्युटी के दौरान पाकिस्तान में प्रवेश कर गए थे।

 

 

Report By:
RAGINI RAI