Loading...
अभी-अभी:

UPSC के नए चेयरमैन बने अजय कुमार, जाने कौन है अजय, कैसे मिलती है Upsc चेयरमैन की गद्दी ?

image

May 14, 2025

14 मई को UPSC यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को नया चेयरमैन नियुक्त किया है। जिसका नोटिफिकेशन साइट पर जारी किया गया। अजय कुमार अक्‍टूबर 2027 तक चेयरमैन का पदभार संभालेंग। इनसे पहले प्रीति सूदन UPSC की चेयरमैन थीं। जिनका कार्यकाल 29 अप्रैल को खत्म हुआ था।

कौन है अजय कुमार

अजय कुमार
अजय कुमार

UPSC के अध्यक्ष चुने गए अजय कुमार 1985 बैच के रिटायर्ड आईपीएस अफसर है। जिन्होंने देश के रक्षा मंत्रालय बतौर रक्षा सचिव के रूप में योगदान दिया है। आईपीएस अजय कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के है। इन्होंने कानपुर आईआईटी से B.Tech  और अमेरिका के मिनेसोटा यूनिवर्सिटी से M.S. और Ph.D किया है।

रक्षा सचिव के रूप में अजय कुमार ने किए महत्वपूर्ण कार्य

अजय कुमार 2019 से 2022 तक रक्षा सचिव रहें। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए है। जैसे चीफ जस्टिस ऑफ डिफेंस का पद बनाना, अग्निवीर योजना लाना, आत्मनिर्भर भारत की पहल सभी काम अजय कुमार समय में हुए है।

अजय कुमार को मिले सम्मान और पुरस्कार

अजय कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए हैं:

  • 2013: EFY Electronics Leader of the Year।
  • 2019: IIT कानपुर से Distinguished Alumni Award।
  • 2019: Asia Post द्वारा शीर्ष 50 प्रभावी नौकरशाहों में चयन।
  • 2021: भारतीय राष्ट्रीय अभियांत्रिकी अकादमी के फेलो

कैसे होता है UPSC अध्यक्ष का चुनाव

UPSC अध्यक्ष एक संवैधानिक पद होता है। जिसका जिक्र और चयन प्रक्रिया के बारे में संविधान के अनुच्छेद 316 में लिखा गया है। UPSC के अध्यक्ष की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। अध्यक्ष के लिए निम्नलिखित योग्यताएँ आवश्यक हैं:

अनुभव: केंद्रीय या राज्य सरकार में कम से कम 10 वर्षों का अनुभव।

कार्यकाल: अध्यक्ष का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो।

पदस्थापन: अध्यक्ष की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

अजय कुमार की नियुक्ति उनके प्रशासनिक अनुभव और UPSC सदस्य के रूप में उनके कार्यकाल के आधार पर की गई है। उनकी नियुक्ति से UPSC की कार्यप्रणाली में सुधार और पारदर्शिता की उम्मीद की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

Report By:
RAGINI RAI