Aug 10, 2022
सतना जिले के चित्रकूट नगर पंचायत में इतिहास रचा गया है, यहा पहली बार भाजपा का कब्जा हुआ है, यहां पार्टी के प्रत्याशी साधना पटेल को 9 वोट मिले जबकि कांग्रेस की चुन्नी यादव को 6 वोट, 3 वोटों से भाजपा की साधना पटेल विजई हुई, उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के आशीष शर्मा ने कांग्रेश के रविमाला को 5 वोटों से पराजित किया, आशीष को 10 रविमाला को 5 वोट मिले, चित्रकूट में पहली बार भाजपा के प्रत्याशी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला तो वही जिले के सांसद चित्रकूट पहुंचे और विजय जुलूस में शामिल हुए।चित्रकूट नगर पंचायत की बनने वाली अध्यक्ष साधना पटेल B.El.Ed की छात्रा है। वो महज 22 वर्ष की हैं और चित्रकूट स्थित महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से ही पढ़ाई कर रही हैं। साधना वार्ड 14 चौबेपुर से पार्षद का चुनाव जीती थी। भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए साधना को अपना उम्मीदवार बनाया था।जिले के नगरीय निकायों में जीत दर्ज करने वाले अध्यक्ष-उपाध्यक्षों में साधना सबसे कम उम्र की हैं। शेष नगरीय निकायो के निर्वाचन में जहां भाजपा चित्रकूट में कांग्रेस का गढ़ जीतने में कामयाब रही तो कांग्रेस ने नागौद नगर पंचायत में अपना अध्यक्ष बनवा दिया। अमरपाटन में भी कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।