May 2, 2025
GST में छत्तीसगढ़ की छलांग: अप्रैल में किया 4,135 करोड़ का रिकॉर्ड कलेक्शन,विष्णु देव साय सरकार के सुधारों का असर, कई बड़े राज्यों को पछाड़ा
रायपुर।
छत्तीसगढ़ ने अप्रैल 2025 में 4,135 करोड़ रुपये का वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस प्रदर्शन के साथ राज्य ने GST संग्रह के मामले में केरल, पंजाब, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों को पीछे छोड़ते हुए देश के टॉप 15 राज्यों की सूची में जगह बना ली है।
सरकार के सुधारों से मिली रफ्तार
आर्थिक विशेषज्ञों के अनुसार, यह उपलब्धि राज्य सरकार द्वारा बीते 15 महीनों में किए गए व्यापक सुधारों का नतीजा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में व्यापार और उद्योग को आसान बनाने वाले फैसले लिए गए, जिनका असर अब दिखने लगा है।
उद्योग स्थापित करना हुआ आसान
राज्य सरकार ने उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जैसे:
उद्योग एवं व्यापार नियमों का सरलीकरण
गैरजरूरी और बाधक कानूनों की समाप्ति
सभी जरूरी सेवाओं को ऑनलाइन किया गया
पेट्रोल पंप लाइसेंस की बाध्यता समाप्त
निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीति में लचीलापन
इन पहलों से व्यापारिक माहौल सुधरा है और नए उद्योगों का मार्ग आसान हुआ है, जिससे राजस्व संग्रह में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
समृद्ध और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में कदम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि,
> “हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाना है। यह आर्थिक प्रगति राज्य की जनता और उद्योग जगत के विश्वास का नतीजा है।”
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य अब केवल संसाधन आधारित नहीं, बल्कि एक सशक्त औद्योगिक अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है।